Press "Enter" to skip to content

प्रजापति समाज के 25 जोड़े हुए तय, 18 मई को होना है सामूहिक विवाह सम्मेलन | Shivpuri News

शिवपुरी- फिजूलखर्ची रोकने और समाज संगठन की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रजापति समाज द्वारा आगामी 18 मई को 7वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयेाजन स्थानीय श्रीहनुमान मंदिर ग्राम रातौर में किया जा रहा है। जिसमें अभी तक 25 जोड़े तय हो चुके है और पंजीयन का कार्य जारी है जिसमें 10 मई तक प्रजापति समजा के विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन किया जाएगा। साथ ही विवाह सम्मेलन में जिन जोड़ों के माता-पिता इस दुनिया में नहीं है उन सभी जोड़ों के विवाह सम्मेलन में नि:शुल्क संपन्न कराए जाऐंगें। 
यह आयोजन विवाह सम्मेलन समिति के संरक्षक व अखिल भारतीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति के साथ-साथ प्रजापति समाज ग्राम-ग्राम जाकर विवाह सम्मलेन की जानकारी प्रदान कर रहा है और इस सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक संगठन एवं फिजूलखर्ची बनाए जाने का संदेश देते हुए विवाह सम्मेलन में जोड़ों का विवाह कराए जाने पर बल दे रहा है। जिसके चलते अब तक इस विवाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए 25 जोड़ों ने अपनी सहमति प्रदान कर पंजीयन कराया है। इसी क्रम में पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। इसलिए अभी से समाज बन्धु सम्मेलन में अपना स्थान सुनिश्चित कराने पंजीयन कराऐं। विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मांगीलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष ज्ञानी प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, सह सचिव हेम सिंह, सेठी प्रजापति कमलागंज व इन सब के साथ सहायक समाज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रजापति होंगें। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज बन्धु अर्जुन प्रजापति, धरमू प्रजापति, पुरूषोत्तम प्रजापति, लखन प्रजापति, रामवीर प्रजापति, हरचरण प्रजापति, कोमलिया प्रजापति, धर्मेन्द्र, कुंदन, श्रीचरण, नरेन्द्र एवं कल्याण प्रजापति आदि ने सभी समाज बन्धुओं से इस आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!