Press "Enter" to skip to content

25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया इंस्पेक्टर

Image result for रिश्वत लेते पकड़ा गया इंस्पेक्टरजयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में
पुलिस का एक एएसआई थाने में ही 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। बच्चन
सिंह नाम का यह एएसआई यहां के नई मण्डी थाने में तैनात है।
बच्चन
सिंह के खिलाफ लंबे समय से एसीबी को रिश्वत मांगने की शिकायतें मिल रही
थीं। यह रिश्वत उसने दुष्कर्म के मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी थी।
बुधवार
सुबह बीकानेर एसीबी की टीम ने एसआई के खिलाफ जाल बिछाया और पैसे लेते
गिरफ्तार कर लिया। जब टीम ने एसआई को पकड़ा तो उसने काफी हंगामा भी किया।
एसआई को काबू करने के लिए टीम को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!