
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आईटीआई कॉलेज से पहले किसनपुरा रोड़ पर अवैध शराब की पेटियां 2 बोरों में लेकर बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. पिछोर आर.पी. मिश्रा को आदेशित किया गया कि उपरोक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर मुझे अवगत कराऐं पर से एस.डी.ओ.पी. पिछोर द्वारा थाना प्रभारी पिछोर दीनबंधु सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि. अंशुल गुप्ता, प्रआर. अरविंद यादव के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान देखा कि एक व्यक्ति आईटीआई कॉलेज से पहले किसनपुरा रोड़ पर 2 बोरों में लेकर खड़ा दिखा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा,आरोपी का पीछा कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर अपना नाम कमलेश पिता मुन्नालाल जाटव उम्र 30 साल निवासी राजमहादेव पिछोर का होना बताया। उसके कब्जे से अवैध शराब के 400 क्वार्टर (कुल 72 बल्क लीटर) कीमती करीबन 24000 रू की जप्त की गई बाद आरोपी को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। कार्रवाई में एसआई अंशुल गुप्ता सहित उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Be First to Comment