
खनियाधाना :– खनियाधाना तहसील के ग्राम पंचायत बामौरकलां में शा हायर सेकंडरी औऱ शा माध्यमिक स्कूल की शासकीय भूमि में अवैध अबैध रूप से कब्जा करने बालो के विरुद्ध आज खनियाधाना तहसीलदार जनक सिंह अपूरिया बमोरकला थाना प्रभारी के एन शर्मा पटवारी बालेन्द्र यादव चौकीदार नन्दलाल कुशवाह ने मौके पर पहुचकर शासकीय भूमि पर बन रहे विना अनुमति के प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहे अतिक्रमण कारियो को अवैध कब्जा करने से रोका और खण्डों की दीवार व नीँव को जे सी बी मशीन से तोड़ कर अतिक्रमण हटाया व कुछ लोग जो लकड़ी बल्ली गाड़ कर अतिक्रमण करने की ताक में थे उन्हें चेतावनी दी और जो पूर्ब में शासकीय भूमि पर दबंग लोगो ने कब्जा कर मकान बना लिये उन्हें धारा 248 के तहत नोटिस जारी करने का तहसीलदार ने पटवारी को आदेश दिया बमोरकला में जहा जहां भी शासकीय भूमि पर कब्जा करने बालो की सूची बनाने को कहा और नोटिस जारी करने का आदेश दिया यह अतिक्रमण पटपरा स्थित हायर से स्कूल और भिंड भोपाल हाइवे स्थित माध्यमिक विद्यालय पर दबंग लोग किये थे था।






Be First to Comment