Press "Enter" to skip to content

बड़ी सफलता : चोरी हुआ ट्रक 24 घंटे में किया बरामद | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः  थाना कोतवाली द्वारा ट्रक चोरी की सूचना के मात्र 24 घण्टे के अन्दर ट्रक किया बरामद*

शिवपुरी। दिनांक 22.06.18 की फरियादी  मुकेश जैन निवासी राजेश्वरी रोड शिवपुरी ने अपने ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 3296 कीमत  ₹730000 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने संबंधी सूचना थाना कोतवाली मैं दी, सूचना पर थाना कोतवाली में में अपराध क्रमांक 330/19 धारा 379 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये ट्रक की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त चोरी का ट्रक कोई अज्ञात व्यक्ति शिवपुरी से करेरा तरफ ले जा रहा है थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मुखबीर सूचना से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल को अवगत कराया, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पुलिस टीम को  करेरा तरफ रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर चेकिंग करते हुए जा रहे थे इसी दौरान श्रीनाथ ढाबा सुरवाया में उक्त ट्रक दिखाई दिया जिसे अज्ञात आरोपी छोड़कर भाग गए, पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी गये ट्रक को सूचना के मात्र 24 घण्टे के अंदर कर बरामद कर लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव,उपनिरीक्षक रामेश्वर शर्मा, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह,सहायक उपनिरीक्षक आबिद खान, आरक्षक विशाल,टिंकू  एवं रामजी पाराशर की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!