Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में चोरी के आरोपी को दबोचा | Shivpuri News

थाना कोतवाली द्वारा चोरी की सूचना के 24 घण्टे के अंदर आरोपी को दबोचकर चोरी का माल किया बरामद

शिवपुरी। फरियादी पुरूषोत्तम पुत्र बुजमोहन धाकड़ उम्र 46 साल निवासी शंकर कॉलोनी शिवपुरी द्वारा थाना कोतवाली उपस्थित आकर सूचना दी कि दिनांक 30.04.19 को शाम करीब 7 बजे कोई अज्ञात चोर मेरा बेग चुराकर ले गया जिसमें आर्टिफिसिल ज्वैलारी के झुमकी, सुई धागा, पायल गिलट, चूड़ी बेन्टेक्स आदि सामान था, सूचना पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 223/19 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया जाकर चोर एवं चोरी गये माल की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बस स्टैण्ड शिवपुरी तरफ देखा गया है थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को दी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें , अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा बस स्टैण्ड शिवपुरी से आरोपी की घेराबंदी कर दबोचकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम हाकिम पुत्र मुंशीराम जाटव उम्र 25 साल निवासी ग्राम रोनाखेड़ा का होना बताया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर माननीय न्यायालय द्वारा रिमांड स्वीकार करने पर आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर से चोरी का माल आर्टिफिसिल ज्वैलारी के झुमकी, सुई धागा, पायल गिलट, चूड़ी बेन्टेक्स आदि कीमत 40000 रुपये का बरामद किया। उक्त चोरी की घटना में पुलिस टीम द्वारा सूचना के मात्र 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!