Press "Enter" to skip to content

पोहरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है दशलक्षण महापर्व, 24 को निकला जाएगा भव्य चल समारोह

पोहरी-पोहरी नगर में इन दिनों जैन समाज द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला दशलक्षण महापर्व अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक भक्ति भाव से मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नगर के श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर किले अंदर एव चंदप्रभु जिनालय में विशेष पूजन अर्चन , अभिषेक , शांतिधारा का आयोजन किया जा रहा है

शाम के समय श्री जिनेंद्र देव की आरती श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर किले अंदर पर बड़े ही भक्ति भाव से की जाती है। आरती के प्रश्चात प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है प्रवचन के बाद प्रश्न मंच का आयोजन किया जाता है एव एक मिनिट प्रतियोगता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं तथा प्रतिदिन उपवास या व्रत कर धर्म की आराधना कर रहे हैं ।

दशलक्षण पर्व की समाप्ति के पश्चात प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष में श्री जिनेन्द्र देव का चल समारोह 24 सितंबर को श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर किले अंदर से बड़े ही धूम धाम से नगर के विभिन्न मार्गों से निकला जाएगा, जैन समाज के लोगो ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा धर्म प्रेमी बंधु चल समारोह में शामिल होकर धर्म लाभ ले।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!