मंदसौर। पिपलियामंडी में कार्यरत मंदसौर निवासी एक पटवारी को दो बदमाश दो दिन से अवैध वसूली के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को तो जिपं के समीप तिराहे पर एक बदमाश ने रुककर कहा कि 24 घंटे में 20 लाख रुपए नहीं दिए तो गोली मार देंगे। धमकी देने वाला जिला बदर आरोपी है। पटवारी ने शहर कोतवाली में मामले की शिकायत की है।शहर थाने में सौंपे आवेदन में पटवारी ओमप्रकाश पाटीदार निवासी यतींद्र विहार किटियानी ने बताया है कि 25 दिसंबर को मोबाइल पर कृष्णपालसिंह पिता मोहनलाल राजपूत निवासी पिपलियापंथ का फोन आया था उसने गोली मारने की धमकी दी एवं 15 हजार रुपए मांगे। मंगलवार को मंदसौर में श्रीकोल्ड तिराहे पर रामनिवास सूर्यवंशी निवासी नेनोरा ने धमकी दी कि 24 घंटे में 20 लाख रुपए नहीं दिए तो गोली मार दूंगा। अभद्रता कर शर्ट भी फाड़ दिया। पटवारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जिला बदर आरोपी रामनिवास ने यह धमकी दी कि दुनिया की कोई ताकत तुझे नहीं बचा सकती। पटवारी ने शहर कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। टीआई विनोदसिंह कुशवाह ने बताया कि मामले में जांच कर रहे हैं।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
मंदसौर। सोमवार दोपहर में बाइक का टायर फूटने से घायल हुए युवक की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस के अनुसार सत्यनारायण पिता अमृतराम ब्राह्मण (32) अपने मित्र बबलू एवं विजय सभी निवासी रेवली देवली जिला नीमच सोमवार को होरी हनुमानजी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। ग्राम पटेला के समीप उनकी बाइक का पिछला टायर फूटने से तीनों घायल हुए थे। गंभीर घायल सत्यनारायण ब्राह्मण को जिला अस्पताल से उदयपुर ले जाया गया था। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक का पीएम हुआ।




Be First to Comment