शिवपुरी। सर्दी के मौसम में ह्दयरोगियों को बचाव एवं उनकी समस्याओं को जानने के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क ह्दय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल द्वारा आगामी 23 दिसंबर रविवार को किया जा रहा है।
लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल के अध्यक्ष एसएन उपाध्याय व सचिव एड.राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि ह्दयरोगियों की सेवा में समर्पित भाव से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय नि:शुल्क ह्दय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन शहर के नवीन हॉस्पिटल सिद्धिविनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पोहरी रोड़ पर सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। इस शिविर में डालमिया हार्ट एण्ड इनफर्टिलिटी क्लीनिक के तत्वाधान में लायन्स क्लब शिवपुरी सेंट्रल के सहयोग से आयोजित हो रहा है जिसमें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेष डॉ. रविशंकर डालमिया एवं नि:संतान दंपत्ति के लिए महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा डालमिया अपनी टीम के साथ आ रही है जो शिविर में आने वाले मरीजों का परीक्षण व उपचार करेंगें साथ ही ह्दय रोग से बचाव के कारण एवं निवारण भी बताएंगें, इसके अलावा नि:संतान दंपत्ति भी इस शिविर में पहुंचकर उचित परामर्श प्राप्त कर सकते है। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांचें मौके पर ही शिविर स्थल सिद्धिविनायक हॉस्पिटल पर की जाएगी। सभी हृदयरोगी एवं नि:संतान दंपत्तियों से इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में शिविर स्थल पर पहुंचकर पंजीयन कराकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील लायन्स क्लब शिवपुरी सेंट्रल द्वारा की गई है।






Be First to Comment