Press "Enter" to skip to content

नगर में अचल झांकियों की धूम, मुख्य समारोह 23 को

शिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम के तहत जगह जगह लगाई जा रही हैं अचल झांकियां जनता का मनमोह रही है। अचल झांकियों का यह सिलसिला देर तक जारी रहता है, जहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे है। पूरा शहर गणेश महोत्सव के दौरान दुल्हन सा सजा नजर आ रहा है।
आज लगाई गई झांकियों में गांधी कॉलोनी कुशवाहा मोहल्ला ने रावण द्वारा हिमालय पर्वत उठाते की आकर्षक झांकी जनता के दर्शनार्थ लगाई वही हाउसिंग बोर्ड समिति ने अशोक वाटिका मां काली समिति शक्ति पुरम ने भगवान राम द्वारा बाली वध की झांकी तथा मां पूर्ण कामेश्वरी समिति द्वारा भगवान राम दरबार की झांकी जनता के दर्शनार्थ लगाई वही आर्य समाज रोड पर आर्य समाज रोड मित्र मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण को सुदामा जी ले जाते की झांकी देखते ही बनती थी । इसके अलावा दर्पण कॉलोनी करोदी पर बलारी माता समिति ने माँ दुर्गा की झांकी, मठ का राजा पुरानी शिवपुरी, शिव शक्ति समिति पुरानी शिवपुरी में भगवान श्री कृष्ण की झांकियां लगाई गई । गणेश महोत्सव के दौरान चारों ओर नगर में गणपति प्रतिमाएं विराजमान हैं गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ ऐसा लगता है जैसे पूरा शहर धर्म में हो गया हो।

23 को होगा मुख्य समारोह
जन जन का आकर्षण नगर का मुख्य समारोह दिनांक 23 सितंबर को गणेश पार्क कस्टम गेट पर बन रहे भव्य मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ होगा । जिसमें मंच से नृत्य प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जावेगी। इसके अलावा साथ पूर्व की भांति सुंदर विमान सुंदर एवं बड़ी मूर्ति के साथ साथ जन जन का आकर्षण चल झांकी तथा बैंड प्रतियोगिता भी समिति द्वारा आयोजित की है समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला कार्यवाहक अध्यक्ष मनीष जैन स्वागत अध्यक्ष सिद्धार्थ लड़ा उपाध्यक्ष प्रमोद गर्ग तरुण अग्रवाल सचिव महेंद्र रावत कालूराम शिवहरे श्यामसुंदर राठौर विजय चौक से मुकेश आचार्य तथा ब्रज दुबे ने सभी नगरवासियों धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा गणेश समितियों से आग्रह है शिवपुरी नगर के इस भव्य कार्यक्रम को और भव्य बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!