
शिवपुरी। शिवपुरी की जिला बैठक संपन्न हुई जिसमें श्री पवन भाटी (प्रान्त मंत्री भाकिसं), श्री कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया) (जिलाध्यक्ष भाकिसं शिवपुरी), एवं जिले एवं तहसील की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थी, उसमे आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।
अगामी कार्यक्रम इस प्रकार हैं
1. जुलाई महीने में भारतीय किसान संघ के जिला व तहसील के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले एवं तहसीलों में 3-3 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया
2.अगस्त महीने में तीन दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग लगाया जाएगा
3.प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादा जुलाई माह तक पूरा नहीं किया गया तो अगस्त महीने में भारतीय किसान संघ शिवपुरीऔर जिले के समस्त किसान भाई जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे




