Press "Enter" to skip to content

जानिए मतगणना स्थल की पार्किंग ब्यबस्था -: 23 मई मतगणना स्थल की पार्किंग व्यवस्था | Shivpuri News


शिवपुरी। दिनांक 23 मई 2019 को होने वाली आम चुनाव मतगणना साईंस काॅलेज शिवपुरी में होने जा रही है जिसमें पत्रकारगणों, मतगणना में लगे समसत कर्मचारियों एवं विभिन्न पार्टिंयों के ऐजेन्टों के प्रवेश एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-

1. पत्रकारगण गेट नंबर 1 ( हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के सामने, करौंदी रोड़) से प्रवेश कर साईंस काॅलेज ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगें एवं व्हीआईपी गेट के सामने से होते हुए मीडिया सेंटर जाऐंगे।

2. मतगणना में लगे समस्त कर्मचारीगण गेट नंबर 1 से प्रवेश कर साईंस काॅलेज के पीछे वाले ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगें, पोहरी एवं करैरा विधानसभा मतगणना में लगे कर्मचारी व्हीआईपी गेट के अंदर प्रवेश करेंगे एवं शिवपुरी-पिछोर-कोलारस विधानसभा मतगणना में लगे कर्मचारी गेट नंबर 3 से प्रवेश करेंगें।

3. विभिन्न पार्टियों के समस्त मतगणना ऐजेन्ट दो बत्ती एवं परशुराम चैराहे के मध्य रोड किनारे अपने वाहनों की पार्किंग करेगें एवं सिटी प्लाजा होते हुए काॅलेज के मुख्यद्वार के सामने से निकलकर टीव्ही टाॅवर के सामने गेट नंबर 4 से मतगणना कक्षों के लिए प्रवेश करेंगें।

4. सुबह 5 बजे से मतगणना समाप्त होने तक शिव मंदिर से टीव्ही टाॅवर तक का रास्ता आम आवागमन के लिए बंद रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!