Press "Enter" to skip to content

जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु परीक्षा 23 जून को | Shivpuri News

शिवपुरी। सुपर 100 तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अतर्गत जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 11 में रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु सम्मिलित प्रवेश परीक्षा 23 जून 2019 को प्रातः 10.30 बजे से 01 बजे तक शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.1 शिवपुरी पर आयोजित की जाएगी। 
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल वर्ष 2019 में आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश परीक्षा में भाग लेने हेतु एम.पी.आॅनलाईन के माध्यम से फीस भरते हुए 15 जून 2019 तक आॅनलाईन आवेदन फार्म भरा जाना हैं। फार्म भरते समय यह स्पष्ट उल्लेख किया जाना है कि सुपर 100 योजना अंतर्गत प्रवेश हेतु आवेदन कर रहे हैं अथवा जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन कर रहे हैं। गणित विषय समूह, जीवविज्ञान विषय समूह और वाणिज्य समूह हेतु पृथक-पृथक प्रवेश परीक्षा होगी। विद्यार्थी को इन तीनों में से किसी एक विषय की प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!