Press "Enter" to skip to content

विधायक भारती की मेहनत रंग लाई पोहरी में 226 करोड की लागत से बनेगा सरकुला डेम-

योगेन्द्र जैन पोहरी -विधायक प्रहलाद भारती के निरंतर प्रयास से शनिवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में पोहरी में सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद अब पोहरी में 226 करोड की लागत की सरकुला सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ होजावेगा। इस परियोजना से आसपास के क्षेत्र की 6500 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई होगी।

उल्लेखनीय है कि पोहरी में आसपास के क्षेत्र में कृषि सिंचाई एवं पोहरी की पेयजल समस्या एवं हेतु सरकुला नदी पर डेम निर्माण की मांग जनता द्वारा की जारही थी। इस मांग को विधायक प्रहलाद भारती द्वारा गंभीरतापूर्वक लिया गया तथा उनके द्वारा इस परियोजना को मंजूर कराए जाने हेतु लगातार प्रयास किए जारहे थे। इन्ही प्रयासों के परिणामस्वरूप इस परियोजना की स्वीकृति हुई है। 

सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना से पोहरी की पेयजल समस्या का समाधान होगा साथ ही ग्राम पोहरी, जाखनोद, तिगराखुर्द, आमई, अमरपुर, रंधीरपुरा, नानोरा, बटकाखेडी, नोन्हेटाखुर्द, नोन्हेटाकला, अमतला, मेहरा, रामपुरा, डांगवर्वे, धीगपुर, रज्जुआ, गोंदरी, एसवाया, नारायणपुरा, गोबरा, ठगोसा, देवगढ़, बरईपुरा, कृष्णगंज, सोनीपुरा, बगदिया, भोजपुर, मचाखुर्द, पिपरघार, माघौपुर, सड, ककरई, देवपुरा, दरगमा, रैय्यन, कैमई, बीलपुरा सहित अन्य ग्राम लाभान्वित होंगे तथा इन ग्रामों में कृषि सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। 

सरकुला सिंचाई परियोजना की मंजूरी पर क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने कहा है कि मैने जनता की बात सरकार तक पहुचाई थी जिसे सरकार ने मान्य कर लिया है। इस परियोजना के निर्माण से न केवल पोहरी की पेयजल समस्या का समाधान होगा बल्कि किसानों को कृषि सिंचाई हेतु पानी भी उपलब्ध होगा जिससे किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने सरकुला परियोजना की मंजूरी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया सहित जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा को धन्यवाद दिया है। जनता द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक भारती का आभार व्यक्त किया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!