Press "Enter" to skip to content

श्रीअर्धनारीश्वर महादेव पर महामृत्युंजय भोलेनाथ प्रतिमा स्थापन 22 से 29 तक | Shivpuri News

शिवपुरी। ब्रह्मलीन संत भैंरोदास महाराज के आर्शीवाद से आगामी 22 से 29 जनवरी तक भव्य धार्मिक आयोजन जलमंदिर रोड़ स्थित श्रीअर्धनारीश्वर मंदिर पर होने जा रहा है। इस आयोजन में भव्य महामृत्युंजय भोलेनाथ की अष्ठभुज प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी जिसमें प्रतिमा स्थापना के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य श्रीमद् भागवत कथा मूल पाठ, श्री शिवमहापुराण, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ और महारूद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाऐंगे। इस धार्मिक आयोजन की शुरूआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी जो आगामी 22 जनवरी बुधवार प्रात: 10 बजे मॉं राज राजेश्वरी मां नागेश्वरी दरबार से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा चौक होते हुए हनुमान चौराहा होकर,कमलागंज से होते हुए अर्धनारीश्वर मंदिर दरबार में पहुंचेगी। इस भव्य कलश यात्रा में सभी भक्त गण एवं धर्म प्रेमी बंधुओं से एवं माताओं बहनों से करबद्ध निवेदन है कि कलश यात्रा में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और आयोजन को संपन्न बनावे व दर्शन लाभ लेवें। यह जानकारी चरण सेवक अर्धनारीश्वर मंदिर एवं पुजारी पांडे बाबा द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्णता की ओर है और इस आयोजन को लेकर चरण सेवक अर्धनारीश्वर मंदिर के भक्तजनों में अपार स्नेह व उत्साह का वातावरण निर्मित है। संभवत: यह पहली अष्ठभुजी भोलेनाथ की ऐसी प्रतिमा होगी जो कि महामृत्युंजय भोलेनाथ के नाम से जानी जाएगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!