ग्वालियर। कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी स्टाइलिश और गियरवाली साइकिलों पर रहती थी चोर गिरोह की नजर। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ा है जिसके पास से 22 चोरी की साइकिल पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।ग्वालियर थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में कोचिंग सेंटर के बाहर साइकिल चोरी की सूचनाएं पुलिस तक पहुंच रही थी। पर साइकिल चोरी की घटनाओं को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे। कुछ मामले ग्वालियर थाना पहुंचे तो टीम को काम पर लगाया। गिरोह के संबंध में जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने शहर के माजिद खान को पकड़ा।पूछताछ करने पर उसने वारदातें कबूल करते हुए बताया कि वे हमेशा स्टाइलिश और महंंगी साइकिलों को ही निशाना बनाते थे। ऐसी साइकिलों के लिए वे अक्सर कोचिंग सेंटरों, स्कूलों और अन्य स्थानों पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही ऐसी महंगी साइकिलें चोरी कर लेते थे।आरोपी ने पूछताछ में यूपी के लक्ष्मीपुर निवासी हाल निवास मेला ग्राउंड के पास रिजवान खान को चोरी की साइकिल बेचना कबूल किया। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर रिजवान को हिरासत में लिया। उसके घर से 22 साल साइकिलें बरामद की है। फिलहाल उनसें पूछताछ की जा रही है।

स्टाइलिश और महंगी साइकिल होती थी टारगेट पर, 22 साइकिल बरामद,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
- एनएच-27 पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर में डंपर की टक्कर, हेल्पर की मौत / Shivpuri News
- टैक्सी चालक ने लौटाया महिला का खोया पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल / Shivpuri News






Be First to Comment