Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री आज कोलारस में रखेंगे 21 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज  9 दिसम्बर को कोलारस में 21 करोड़ के विकास कार्यों की आधार शिला रखेंगे जिसमें कोलारस की जनता को पीने के पानी की समस्या के निदान हेतु मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत 17 करोड़ 80 लाख की लागत की कोलारस जलावर्धन योजना का शिलान्यास व 3 करोड़ रुपए की लागत से कोलारस के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का शुभारंभ लंकापुरा में करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में शिवपुरी जिले के ग्राम सेसई तहसील कोलारस में प्रात: 11 बजे सहरिया सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भाग लेंगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता कोलारस में आयोजित कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!