नोटबंदी और जीएसटी की मार से भले ही व्यापार मंदा हो पर इस बार लंबोदर
स्वामी की आदमकद मूर्ति चांदी से बनेगी। 35 किलो वजन के चांदी के सिक्कों
से मूर्ति तैयार होगी और इसके लिए खासतौर पर पश्चिम बंगाल से कारीगर बुलाए
गए हैं। खासबात तो यह है कि गणेशजी की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी
तैनात किए जाएंगे। साथ ही 25 लाख की बीमा भी कराई जाएगी।
शहर का
नेहरू मार्ग गणेश पंडाल हर बार कुछ अलग करने को लेकर मशहूर है। इसके पहले
इस पंडाल में आलू चिप्स की गणेश की आदमकद मूर्ति स्थापित की गई थी। यही
नहीं रूद्राक्ष, शीप, नारियल, बामियान, सिंदूर, स्पुटिक, बांस, धान, मोती
की मूर्तियां बनाई जा चुकी है। इस बार भी भगवान गणेश की मूर्ति सबसे अलग
रहेगी। जो चांदी के 10 व 5 ग्राम के सिक्कों का उपयोग मूर्ति बनाने में
किया जाएगा। 35 किलो से अधिक चांदी के सिक्के की आवश्यकता का अनुमान लगाया
गया है।
स्थानीय ज्वेलर्स की दुकानों में समिति ने सिक्कों का आर्डर
भी कर दिया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख बताई जा रही। समिति के
अध्यक्ष झखेंद्र देवांगन ने बताया कि जिन सिक्कों का इस्तेमाल मूर्ति बनाने
के लिए भगवान गणेश की छाया चित्र के साथ लक्ष्मी व सरस्वती अंकित रहेगी।
श्री
देवांगन का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखकर हर बार आदमकद
मूर्ति तो बनाई जाती है, पर विसर्जन के लिए छोटी मूर्ति स्थापित की जाती
है। इसके पहले नारियल व रूद्राक्ष का उपयोग मूर्ति के लिए किए गया था, तब
छोटी मूर्ति के विसर्जन के बाद भक्तों में नारियल व रूद्राक्ष बांट दिया
गया था।
इस बार भी चांदी के सिक्के श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे, पर
सिक्कों के बाजार भाव का शुल्क लिया जाएगा। उस राशि का उपयोग आगामी वर्षों
में उत्सव को और भव्य बनाने के लिए किया जाएगा। उत्सव का 16वां वर्ष होने
की वजह से इस बार रजत गणेश का नामकरण किया गया है।
21 लाख के चांदी के सिक्कों से बनेंगे रजत गणेश
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News





Be First to Comment