आखिर क्यों नही हो रही कार्यवाही
पोहरी।जनपद की ग्राम पंचायत गोवर्धन के सचिव लोकेंद्र वशिष्ठ ने मनरेगा के 2.16 लाख रुपए आहरित कर लेने संबंधी शिकायत की हुई थी। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने जनपद सीईओ पोहरी को इस संबंध में लेटर जारी कर अगली कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले में अभी तक सचिव के खिलाफ जनपद स्तर से कार्रवाई नहीं हो सकी है। बता दें कि जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा 4 मई 2018 को इस संबंध में पत्र जारी हो चुका है।






Be First to Comment