Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब कीमत 21280 रु सहित चार आरोपियों को दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 21820 रू की अवैध शराब के साथ 4 आरोपियों को दबोचा

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना गोवर्धन, बदरवास, अमोला एवं सीहोर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 21820 रू की अवैध शराब जप्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी गोवर्धन उनि. वीरेश सिंह कुशवाह को सूचना मिली कि ककरौआ तिराहा के पास गोवर्धन मोहना रोड़ एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब भरकर ले जा रहा है थाना प्रभारी गोवर्धन द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया, पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर आरोपी को दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोनू पुत्र अशोक खटीक उम्र 28 साल निवासी ग्राम गोवर्धन जिला शिवपुरी का होना बाताया जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में से 6 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 18000 रू की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

इसी क्रम में थाना बदरवास, अमोला एवं सीहोर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक-एक प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!