Press "Enter" to skip to content

2100 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा

कोलारस। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने आज कोलारस तहसील में पटवारी मुकेश श्रीवास्तव को 2100 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। उक्त पटवारी कोलारस तहसील के ग्राम मकरारा हल्का में पदस्थ है। 

कालीचरण धाकड़ ग्राम मकराना द्वारा लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी मुकेश श्रीवास्तव द्वारा पुरानी किताब में सुधार कर नहीं किताब को बनाने के बदले में 2500 रुपए की मांग की थी जिसमें 400 रुपए वह दे चुका है। इसी शिकायत पर लोकायुक्त की टीम आज कोलारस तहसील में पहुंची और निर्धारित योजना के तहत प्रहलाद द्वारा तहसील में जैसे ही पटवारी को 2100 रुपए दिए वैसे ही पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पटवारी की हालत बिगड़ गई। इसके मौके पर ही डॉक्टर को बुलाया गया डॉक्टर ने बीपी बढऩे की बात कही। 

बॉक्स

इनका कहना है

फरियादी कालीचरण पुत्र प्रहलाद धाकड़ का नाम नाबालिगी में खसरा खतौनी में नाम गलत हो गया जिसके सुधार के ऐवज में पटवारी द्वारा 2500 रुपए मांगे जा रहे थे जो 400 रुपए पूर्व में दे चुके था।

आराध्या डेविस, निरीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!