ऑनलाइन ठगों ने दिया अंजाम कर दिए 21 हजार पार / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जवाहर कॉलोनी  में रहने वाले हरिराम बाथम एवं पत्नी  के ज्वाइंट अकाउंट से ठगों नेे ठगी की वारदात को अंजाम दिया। यहां चोरों ने खाते से 21 हजार  की मोेटी रकम पार कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी  में रहने वाले  हरिराम बाथम  (60) निवासी जवाहर कॉलोनी  शिवपुरी ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक  माधव चौक शाखा शिवपुरी में पत्नी के साथ ज्वाइंट खाता है। 12/3/2021 को सुबह 11.30 पर खाना खा रहे थे तब मेरे मोबाइल पर 9000 रूपये ठगों ने निकाले मैं जिसका मोबाइल पर मैसेज आया उसके बाद तुरंत बैंक के लिए निकला इस बीच 9000 और 3000 रूपये और निकाले गये उसके बाद खाते को ब्लॉक करा दिया मैंने न तो किसी को atm दिया और न ही किसी को किसी प्रकार का नंबर बताया  लेकिन ठगों ने इसके बाद भी ठगी को अंजाम दिया ।घटना के बाद हरिराम बाथम  ने अकाउंट लॉक करवाया और कोतवाली थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।