शिवपुरी। न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय शिवपुरी श्री शैलजा गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत शिवपुरी के क्षेत्रान्तर्गत जून माह की 21 जून 2019 को ग्राम पंचायत सिरसौद एवं 28 जून 2019 को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा के पंचायत भवन में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा।



