Press "Enter" to skip to content

कुपोषित बच्चों के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने दी 21 हजार रुपए की सहायता / Shivpuri News

पोषण मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित

 

शिवपुरी। पोषण मिशन के तहत
जिले में कुपोषण को समाप्त करने के लिए ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया है जिनमें कुपोषित बच्चे हैं। जिले में चिन्हित 560 सहरिया गांव है जिनमें 200 गांव में अति कुपोषित बच्चे हैं। इन ग्रामों में से जिले में कुल 2500 अति कुपोषित बच्चे चिन्हित किए गए हैं। पोषण मिशन के तहत विभिन्न विभागों की सहभागिता से इन परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान कर आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है ताकि परिवार का स्तर अच्छा हो और बच्चों को पोषण आहार मिल सके। जिले में कुपोषण को समाप्त कर पोषण की ओर ले जाया जा सके।

 

शनिवार को कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोषण मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई और सभी विभागों की कुपोषण को मिटाने में भूमिका पर चर्चा की गई। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि इसमें सभी अधिकारी कुपोषित बच्चों को गोद ले सकते हैं और उनके परिवार की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पोषण युक्त उचित आहार उपलब्ध कराने के लिए 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचपी वर्मा द्वारा भी 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि सभी जिला अधिकारी इस अभियान से जुड़े और कुपोषित बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जिले को प्राप्त 600 बैकयार्ड पोल्ट्री के लक्ष्य में 300 गंभीर कुपोषित सहरिया परिवारों को लाभान्वित किया जाए। सहरिया ग्रामों में स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!