Press "Enter" to skip to content

21 को सांसद सिंधिया करेंगे किरार समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

Related image
शिवपुरी। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल द्वारा 21 सितंबर को किरार समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। इसमें किरार समाज के उच्च पदों पर पदस्थ लोग सहित किरार समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए किरार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एड. अरविंद सिंह वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। एड. वर्मा ने समाज के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन करें। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल (गोबरा वालों की बगिया) नबाव साहब रोड पर शाम 6 बजे किया जाएगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!