बैराड। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बेहरगमा में घर में सो रहे एक ग्रामीणों को 6 बदमाशों ने बंधक बना लिया और उसकी बाखर में से 21 भेड़ भरकर ले गए। घटना की जानकारी लगते ही आसपास रहने वाले ग्रामीण जब लोगों को पकडऩे के लिए आए तो हवाई फायर कर उक्त बदमाश वहां से भाग गए। जाते-जाते एक बदमाश का पर्स गिर गया जिसमें कुछ रुपए थे और ड्रायविंग लायसेंस था। मामले में पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना स्थल की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।
ग्रामीण रामेश्वर पुत्र बाबू पाल ने बताया कि रविवार रात के समय 6 बदमाश मुंह पर नकाब बांधकर उसके घर में घुस आए। घटना के समय वह घर में अकेला था। इनमें से दो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और एक बदमाश घर के बाहर खड़ा हो गया तथा चार बदमाशों ने उसकी बाखर में बंधी भेड़ों को खोलकर अपने साथ लाए आयरशर ट्रक में भर लिया और ट्रक को रवाना कर दिया। इसके बाद दो बदमाश जिन्होंने रामेश्वर को बंधक बना रखा था वह उसे छोड़कर भाग गए। जैसे ही रामेश्वर बदमाशों के चंगुल से छूटा और उसने शोर-शराबा मचाना शुरु किया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने हवाई फायर कर ग्रामीणों को डराया और वहां से भाग गए। लेकिन जाते-जाते एक बदमाश का पर्स गिर गया जिसमें उसका ड्रायविंग लायसेंस था। यह ड्रायविंग लायसेंस उत्तम बघेल पुत्र कल्लू बघेल के नाम से था। ग्रामीण ने बताया कि उसने बदमाशों को पहचान लिया है जिनमें से दो बदमाश उसी के गांव के मलखान और उदल बघेल उसी के गांव के रहने वाले हैं। साथ ही अन्य डकैत जो उसके साथ आए थे रामेश्वर ने उनके भी नाम बताए जिनमें रज्जू, करन, शिशुपाल हैं। मामले में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच-पड़ताल में करने में लगी हुई थी।





Be First to Comment