शैलेंद्र बुन्देला। दतिया
दतिया जिले की सीमा से लगे कस्बा डबरा से एक्टिवा वाहन पर शराब की 7 पेटियां रख कर गोराघाट आ रहे एक शराब तस्कर को गोराघाट पुलिस ने एसपी मनोज श्रीवास्तव को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही कर
गिरफ्तार किया है।
गोराघाट पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब एक्टिवा क्रमांक एमपी 32 एमएच 88 29 से तस्करी कर ले जा रहे आरोपी राजेंद्र पुत्र उदय सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम बाजनी हाल निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
रात्रि गस्त के दौरान आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी तो गोराघाट टीआई अजय चाइना को संदेह हुआ। एक्टिवा के पीछे पुलिस गाड़ी लगा दी रोक कर पूछताछ की तो आरोपी के पास 7 पेटी अवैध शराब मिली. जिसकी कीमत 21000 रूपए है। आरोपी अबैध शराब बिक्री के लिए दतिया ले जा रहा था। क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है।






Be First to Comment