
भोपाल। गांधी नगर में सोमवार रात 20 लाख रुपए कीमत की शराब से भरा एक ट्रक चोरी चला गया। हालांकि उसकी एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों में वह पुलिस को छोला में एक कीचड़ फंसा हुआ मिल गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक को नहीं निकाल पाए और उसे छोड़कर भाग गए। जाते-जाते वे शराब की कुछ पेटियां ले गए।एएसपी हितेश चौधरी के अनुसार देवीदास सचदेवा (60) मुर्गी बाजार शाहजहांनाबाद का रहने वाले हैं। उन्होंने शिकायत कि उनका एक ट्रक उनके बेटे के नाम से रजिस्टर्ड है। रातीबड़ क्षेत्र स्थित शराब फैक्ट्री से ट्रक में शनिवार को 806 पेटी शराब (कीमत 19 लाख 70 हजार ) भरकर अब्बास नगर स्थित वेयर हाउस भेजी जा रही थी। सोमवार को रात अधिक होने के कारण चालक ने उसे वेयरहाउस के बाहर सड़क पर छोड़ दिया था,मंगलवार की सुबह चालक दीपक मौके पर पहुंचा तो ट्रक वहां नहीं था। उसने ट्रक चोरी होने की बात अपने मालिक को बताई। उन्होंने तुरंत गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। इस पर पुलिस ने एक टीम बनाकर उसकी तलाश में लगी। पुलिस को मंगलवार दोपहर छोला क्षेत्र में एक कच्चे रास्ते में सड़क किनारे कीचड़ में फंसा हुआ मिल गया।






Be First to Comment