Press "Enter" to skip to content

काबुल में शिया मस्जिद में विस्फोट, 20 लोगों की मौत

काबुल में शिया मस्जिद में विस्फोट, 20 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद में सोमवार को हुए विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी ‘पाझवोक’ ने बताया कि यह विस्फोट शहर के दार-उल-अमान क्षेत्र में हुआ।
आत्मघाती हमलावर ने बाकर-उल-उलूम मस्जिद में घुसते ही अपनी विस्फोटक बेल्ट समेत खुद को उड़ा दिया। ‘यह विस्फोट पश्चिमी काबुल की एक मस्जिद में एक शिया समारोह के दौरान हुआ।  एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
काबुल में सोमवार को होने वाला यह दूसरा विस्फोट है। काबुल के पुलिस प्रवक्ता बासिर मुजाहिद ने ‘पाझवोक’ को बताया कि इससे पहले सोमवार को ही बागरामी जिले में हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!