Press "Enter" to skip to content

भोपाल कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रत्येक मतदान केंद्र से 20 कार्यकर्ता करेंगे भागीदारी

24 सितंबर को भोपाल रवाना होंकर कार्यकर्ता महाकुम्भ में करेंगे भागीदारी
भाजपा की जिला बैठक संपन्न
शिवपुरी। भाजपा की जिला बैठक  प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर  संभाग सह प्रभारी  विवेक जोशी  विधायक  प्रहलाद भारती  जिला संगठन मंत्री  देवेंद्र भार्गव के आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय कोठी नंबर एक पर रखी गई। बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि 25 सितंबर को भोपाल जम्बूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में जिले से अधिकाधिक कार्यकर्ताओ  भागीदारी हो ।जिसके निमित प्रत्येक मतदान केंद्र से 20-20 कार्यकर्ता के लक्ष्य  के साथ जिले से 20 हजार कार्यकर्ता का  लक्ष्य  तय किया गया है। साथ ही सभी कार्यकर्ता जो महाकुंभ में जाने वाले हैं वह अपनी-अपनी प्रवेशिका प्राप्त करें और दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर अपना पंजीयन भी करावे है  बैठक में मोर्चा व प्रकोष्ठवार कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने का लक्ष्य देकर बस प्रभारी बनाए गए तथा बूथ स्तर पर करणीय कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। बैठक में जिले से व्यवस्था की दृष्टि से ओमप्रकाश शर्मा,राजकुमार खटीक ,डॉ राकेश राठौर श्री अमित भार्गब को नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा चुनाव का समय है और पार्टी के सारे कार्य इसी दृष्टि से आए हैं।यह कार्यकर्ता महाकुंभ चुनाव के पूर्व होने वाला सबसे महत्वपूर्ण महाकुंभ है जिसमे हमे वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा शीघ्र ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है। हम प्रदेश में अबकी बार 200 पार व जिले में अबकी बार सभी पांचों सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर हम यह लक्ष्य हासिल करेंगे। यह चुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेगा । श्री गुर्जर ने संबल योजना को शिवराजसिंह चौहान सरकार का मास्टर स्ट्रोक बताते हुए कहा अब पांच एकड़ कृषि भूमि के धारक भी संबल योजना का लाभ ले सकेंगे। संभाग सह प्रभारी श्री विवेक जोशी ने कहा हमें अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को भोपाल महाकुंभ ले जाना चाहिए ताकि वे पार्टी की रीति-नीति व कार्यों को समझ सके। आज जिस पार्टी के बैनर तले हम भारत माता को जग सिरमौर बनाने का कार्य हम कर रहे हैं इसका बीजारोपण 1925 में ही डॉ. हेडगेवार के हाथों हो गया था। बैठक का संचालन हेमंत ओझा ने किया व आभार महामंत्री ओमी गुरु ने माना।  थे। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यबर्धन शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा, अजित जैन, माखनलाल राठौर, कामता प्रसाद बेमटे, श्रीमती मंजुला जैन, श्रीजगराम सिंह यादव, विमलेश गोयल, रामस्वरुप रावत, रामेश्वर विंदल, श्रीमति रीता गुप्ता,श्री अनुराग अष्ठाना,  पृथ्वीराज जादोन,शिवसिंह यादव, भानु दुबे, हेमपाल दांगी, कोमल साहू, सुनील गुप्ता, दिनेश रावत, धर्मेंद्र शर्मा, विपिन खेमरिया,राधेश्याम बंसल, रामबाबु मंगल, हरनारायण कुशवाह, जगदीश रावत, मुरारी लाल धाकड़ धनपाल यादव आदि उपस्थित  हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!