Press "Enter" to skip to content

पोहरी में विधायक प्रहलाद भारती व कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 20 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पोहरी दौरा

योगेन्द्र जैन पोहरी– मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 20 मई को जिले के तहसील पोहरी में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एवं तेदुपत्ता संग्राहको के सम्मेलन में शिरकत करेंगे
     पोहरी विधायक प्रहलाद भारती व   कलेक्टर  तरूण राठी ने सम्मेलन वाले स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया एव अधिकारियो को कलेक्टर तरुण राठी ने  दिशा-निर्देश भी दिए
पोहरी में विधायक प्रहलाद भारती के साथ शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी द्वारा कार्यक्रम स्थल महा विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया इस अबसर पर पोहरी जिला पंचायत सी.ओ राजेंश जैन,एस. डी. एम मुकेश सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी,पोहरी विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन एलआईसी, भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री चौहान सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत जहां लाभांवित किया जाएगा, वहीं 41 हजार 400 से अधिक तेदुपत्ता संग्राहकों को बोनस के रूप में 2 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि आरटीजीएस के माध्यम से संग्राहकों के खाते में जमा कराई जाएगी। जबकि चरण पादुका योजना के तहत तेदुपत्ता संग्राहकों को जूता, चप्पल, पानी की कुप्पी और महिला संग्राहको को साड़ी प्रदाय की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!