Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने वार्षिक राज्य पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है / Gwalior News

ग्वालियर। 25.01.2021 / कलेक्टर ग्वालियर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित लोक सेवा में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर मिला सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भी मिला सम्मान 
ग्वालियर। लोक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं विधानसभा उप निर्वाचन में सराहनीय कार्य करने पर कलेक्टर ग्वालियर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को भोपाल में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया। सोमवार को भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित हुए लोक सेवा में बढ़ते कदम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर जिले को द्वितीय स्थान मिलने पर कलेक्टर श्री सिंह को सम्मानित किया । 
कलेक्टर श्री सिंह ने दोनों समारोहों में उपस्थित होकर पुरस्कार ग्रहण किया। उनके साथ लोक सेवा प्रबंधक ग्वालियर अमित शिरोमणि उपस्थित थे। 
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भोपाल में आयोजित हुए राज्य सतरीय समारोह में कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को विधानसभा उप निर्वाचन में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!