
अजेयराज सक्सेना, शिवपुरी। आज हम बात कर रहे है शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा की जिस विधानसभा में कुछ दिन पूर्व प्रदेश के राजा ने आकर आदिवासियों के लिए जुल्मी चप्पल जूते बांटे थे। अब तक आप ये तो पढ़ ही चुके होंगे किताब वाले नेताजी ने कैसे पिछले दो चुनाव निकाले अब तैयारी तीसरे की है , लेकिन तीसरे में चुनाव लडऩा तो बाद में है, मगर अपनी ही पार्टी में अपनों से लडऩा पड़ रहा है और टिकट की जंग लडऩी पड़ रही है। इस समय अमिताभ के सर्वे के कारण यहाँ से राजपुरा वाले पंडित जी का टिकट हो सकता है, क्योंकि इनकी पार्टी में सब कुछ अमिताभ के अनुसार ही होता है और अमिताभ का सर्वे ही फाइनल सर्वे माना जाता है इस कारण ही किताबवाले नेताजी का विकेट डाउन हो सकता है और राजपुरा वाले पंडित जी भी पूरा जोर लगा रहे है और वो तो पिछोर भी जाने को तैयार है, मगर टिकट चाहिए और तो और हमारे सूत्र तो यहाँ तक कह रहे है कि अगर राजपुरा वालो को टिकट नहीं मिला तो भी चुनाव लड़ेंगे और तैयारी तो लगभग 2 साल से जारी है। इसके बाद जो भी लड़ेगा उसको हाथी से बर्तन वाले नेताजी का भी तगड़ा सामना करना पड़ेगा क्योंकि 1 महीने पहिले तक तो बर्तन वाले नेता जी भी आपके गुट में ही थे न, तो फिर सामना तो तगड़ा होना ही है, अब देखते है कि शिवपुरी की देवी जी किस पर प्रताप बरसाती है और किसको राजा साहब से टिकिट दिलवाती है या फिर वीटो पावर का इस्तेमाल करना पड़ेगा।






Be First to Comment