छिंदवाड़ा। नया साल आने वाला है, ऐसे में सबके मन में कौतूहल है कि आने वाला साल कैसा रहेगा। इस बारे में ज्योतिषी भी अपनी राय रख रहे हैं। जाने माने ज्योतिषी महर्षि दत्ताराजन ने बताया कि आने वाले साल 2018 में राजनैतिक तौर पर उथल पुथल रहेगी।देश की राजनीति के लिए ये साल काफी अहम है, इसमें कई बदलाव के संकेत हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्दे को लेकरकहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साख में गिरावट आएगी। भारत और पाकिस्तान को लेकर संबंध पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पाकिस्तान भारत से परास्त होगा।31 दिसंबर 2018 को होने वाली प्रलय की भविष्यवाणी को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। 2002 में भी जो भविष्यवाणी की थी वो सही साबित हुई। उन्होंने भविष्यवाणी की थी, कि मध्यप्रदेश में महिला मुख्यमंत्री बनेगी, जिसके बाद उमा भारती 2003 में सीएम बनीं।
ज्योतिष है एक विज्ञान है
छिंदवाड़ा आए ज्योतिषाचार्य दत्तराजन ने बताया कि ज्योतिष एक विज्ञान है, लेकिन कथित तौर पर नकली बाबाओं,ने ज्योतिष के पेशे को बदनाम किया, लेकिन ज्योतिष एक विज्ञान है और एक शास्त्र है। उनके मुताबिक कम्प्यूटर.युग में ज्योतिष की गणना तो आसान हुई है, लेकिन अब भी सही भविष्य की जानकारी देने वालों की कमी है।





Be First to Comment