लीजिए आ गई 2017 की सबसे बड़ी फिल्मी खबर, सनी लियोनी कर सकती हैं ये काम!


नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ की सक्सेस के बाद राइटर और डॉयरेक्टर करण राजदान ने दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक फिल्म को लेकर ऑफर किया. मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार विद्या को स्क्रिप्ट समझ नहीं आई और इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया. विद्या बालन के अलावा करण ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने को भी ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने भी जब यह ऑफर ठुकरा दिया तो करण ने इस फिल्म की बायोपिक के लिए सनी लियानी के पास पहुंचे, जिन्हें यह स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई. उम्मीद जताई जा रही है कि मीना कुमारी की बायोपिक फिल्म में सनी लियोनी को काम करते हुए देखा जा सकता है