छिंदवाड़ा । आठ माह पहले 20 अप्रैल को हर्रई थाना क्षेत्र के बारगी गांव की राशन दुकान में बीड़ी की चिंगारी से कैरोसिन के ड्रमों में भड़की आग से 14 लोग जिंदा जल गए थे। लेकिन वर्ष 2016 में हुए जिले के सबसे बड़े इस हादसे को लोग भूल गए। वे सतर्कता बरतने की बजाय आज भी राशन दुकानों में बीड़ी, सिगरेट पी रहे हैं।मंगलवार को लावाघोघरी की सरकारी राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक व्यक्ति को सिगरेट पीते देख लिया और तत्काल 200 रुपए का जुर्माना वसूला। कलेक्टर ने सिगरेट पीने वाले व्यक्ति और सोसायटी प्रबंधक को सतर्कता बरतने की हिदायत भी ।
सेल्समैन, प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश मंगलवार को कलेक्टर जेके जैन ने मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम लावाघोघरी की सरकारी राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने जैसे ही सोसायटी में प्रवेश किया तो एक व्यक्ति को सिगरेट पीते देख लिया। उस पर तुरंत ही 200 स्र्पये का जुर्माना कर राशि जमा करवाई और प्रबंधक से रसीद भी दिलवाई।उन्होंने सोसायटी प्रबंधक को चेतावनी भी दी कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राशन दुकान में बीड़ी सिगरेट नहीं पीएं, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सोसायटी में 34 क्विंटल गेहूं और 23 क्विटल चावल कम पाया गया। ऐसा ही अंतर मिट्टी तेल में भी मिला। कलेक्टर श्री जैन ने तुरंत ही खाद्य विभाग के अधिकारी और इंस्पेक्टर को बुलाकर सेल्समैन और प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए।
बारगी कांड का जिक्र होते ही कांप जाती है रूह
हर्रई थाना क्षेत्र के बारगी गांव के अग्निकांड का जिक्र होते ही आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। बारगी गांव में 20 अप्रैल 2016 की शाम को राशन दुकान में कैरोसिन तेल का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान बीड़ी की एक चिंगारी से आग भभक गई थी और कमरे में अंदर कैरोसिन के लिए खड़े 14 ग्रामीण जिंदा जल गए थे।






Be First to Comment