Press "Enter" to skip to content

देवास में भी छपेगा 200 रुपए का नोट

bnp dewas 17 09 2017देवास। 500 व 20 स्र्पए का नया नोट छापने के साथ अब
देवास बैंक नोट प्रेस में 200 स्र्पए का नोट भी छपना शुरू हो जाएगा। इसके
लिए आदेश आने के बाद बीएनपी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संभावना है
कि सोमवार से 200 स्र्पए के नए नोट की छपाई शुरू हो जाएगी।
उल्लेखनीय
है कि नोटबंदी के बाद से लगातार बीएनपी में 500 स्र्पए का नया नोट छापा जा
रहा था। पिछले दिनों 20 के नए नोट की छपाई शुरू हुई थी। सूत्रों की मानें
तो हाल ही में सभी बैंक नोट प्रेस में 200 स्र्पए का नोट छापने के आदेश
जारी हुए हैं। इसके चलते देवास में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 200
स्र्पए के नोट का कागज भी आ गया है और प्लेट भी तैयार हो गई है। दो मशीनों
को भी तैयार कर लिया गया है।
ज्यादा से ज्यादा हो छपाई
सूत्रों
की मानें तो वर्तमान में 500 स्र्पए के नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में
हैं। हाल ही में आरबीआई ने 200 स्र्पए का नोट जारी किया है। वर्तमान में
इसकी छपाई मैसूर व सोलबोनी प्रेस में की जा रही है, लेकिन सरकार अब 200
स्र्पए का नोट ज्यादा से ज्यादा छापना चाहती है।
एक व 100 का भी छपेगा
सूत्रों
की मानें तो अब 100 स्र्पए का नोट भी नए डिजाइन में आ रहा है। इसके बाद
देवास में 100, 200, 20, 10 व एक स्र्पए का नोट छापा जाएगा। 500 के नोट की
छपाई फिलहाल जारी रहेगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!