Press "Enter" to skip to content

आग लगने से 200 बीघा जंगल जला


शिवपुरी। पिछोर क्षेत्र के ग्राम करार खेड़ा के पास जंगल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 2 किलोमीटर क्षेत्र में फैलेे करीब 200 बीघा जंगल पूरी तरह साफ हो गया। वन अधिकारियों के अनुसार आग लगने का कारण महुआ बीनने वालों द्वारा पत्तों में आग लगाया जाना बता रहा है। सूचना मिलते ही पिछोर और खनियाधना से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।इसके अलावा एक अन्य घटना शहर के फतेहपुर में घटित हुई जहां रमेश पुत्र राजाराम पटेल की टपरिया में आग लग गई आग लगने से टपरिया में बंधे गाय के बछड़े बुरी तरह झुलस गए तथा टपरिया पूरी तरह जल गई और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!