Press "Enter" to skip to content

जनसहयोग से शहर के प्रमुख 20 स्थानों पर वाटर कूलर लगाने की योजना / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्रीष्म ऋतु में शीतल जल की प्याऊ लगाने की पुरानी परंपरा रही है। यह बात अलग है कि पिछले कुछ वर्षो से शिवपुरी में इस परंपरा का निर्वहन नहीं हो रहा है। अब ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति ने जनसहयोग से इस परंपरा को पुर्नजीवित करने की पहल करने का निर्णय लिया है। योजना यह है कि जनसहयोग से शहर के प्रमुख 20 स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए जाएं। इसके लिए मंगलम शिवपुरी (पोलोग्राउंड के सामने) में रविवार सात मार्च को शिवपुरी की समाजसेवी संस्थाओं, दानवीरों और गणमान्य नागरिकों की दोपहर दो बजे बैठक आयोजित की गई है। ताकि इस योजना का क्रियांवयन हो सके। शहर के गणमान्य नागरिकों ने इस सुझाव का स्वागत किया है। इससे जहां प्यासों को शुद्ध, साफ और शीतल जल सुलभ हो सकेगा। वहीं नगर की छवि भी उभरेगी।

ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति के समन्वयक एसकेएस चौहान ने बताया कि वह चाहते हैं शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, पोहरी चौराहा, लायंस चौक, कलेक्ट्रेट उत्तरी कोने पर, मंगलम जय स्तम्भ चौक, अग्रसेन चौक, गुरूद्वारा चौक, माधव चौक, सब्जी मंडी, न्यू ब्लाक चौराहा, 14 नम्बर कोठी, झांसी तिराहा, गुना वायपास, ग्वालियर वायपास, फतेहपुर चौराहा, परशुराम चौक, तीन बत्ती, पुरानी शिवपुरी चौक और मुख्य बाजार में ग्रीष्म ऋतु में जनसहयोग से वाटर कूलर लगाए जाएं। इसके अलावा अन्य कोई उपयुक्त स्थान बताया जाएगा तो वहां पर भी वाटर कूलर लगाने की योजना है। शहर की सभी समाजसेवी संस्थाएं, गणमान्य नागरिक, दानवीर व्यक्ति इसमें सहयोग करें तो यह काम मुश्किल नहीं है। प्रत्येक संस्था को कम से कम एक स्थान पर वाटर कूलर लगाने और उसके प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!