Press "Enter" to skip to content

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर्प के लिए 20 तक करें आवेदन / Shivpuri News

शिवपुरी/ युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय युवा कोर्प योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन एवं भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार व सफल कियान्वयन हेतु एनवायव्ही स्वयंसेवकों का जिले के समस्त विकासखण्डों एक वर्ष की कार्य अवधि के लिये नियुक्त किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। ऑनलाइन आवेदनपत्र प्रोफार्मा आदि विभाग की वेबसाइड ( www.nyks.org ) से प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन 20 फरवरी 2021 तक जमा किये जा सकते हैं।

जिला युवा समन्वयक एस.एन.जयन्त के अनुसार आवेदनकर्ता की आयु 01 अप्रैल 2021 को 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच की व शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना चाहिये। चयनित आवेदनकर्ता को जिस विकासखण्ड से आवेदन कर रहा है वहां का मूलनिवासी होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता नियमित रूप से अध्ययनरत, छात्र नहीं होना चाहिये। चयनित आवेदनकर्ता को 5000 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!