Press "Enter" to skip to content

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस करेगी 20 को बाजार बंद / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा 20 फरवरी शनिवार को बाजार बंद का आव्हान किया गया है। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली वस्तुएं और पैट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण किसान की खेती में लागत बढ़ रही है और पहले से ही किसानों का दमन करने के लिए तीन काले कानून उन पर लादने की कोशिश की जा रही है। रसोई गैस की कीमत आसमान छू रहीं हैं जिससे ग्रहणियो के घर का बजट बिगड़ चुका है और मंहगाई की मार से आम जनता कराह रही है। इन सबके विरोध में जिला कांग्रेस द्वारा व्यापारियों से स्वेच्छा से दोपहर 2 बजे तक आधे दिन के बंद का आग्रह कांग्रेस पार्टी ने किया है बढ़ती मंहगाई की मार से व्यापारी बर्ग भी अछूता नहीं है इसलिये जिला कांग्रेस कमैटी ने सभी से 20 तारीख को आधे दिन के लिये अपने प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!