Press "Enter" to skip to content

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीवल्लभ शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा सहित 20 पर एफ आई आर / Shivpuri News

शिवपुरी l कोविड.19 गाइडलाइन एवं आदर्श निर्वाचन आचार संहिता के नियमों की अनदेखी करने तथा नामांकन फ ार्म भरने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरीवल्लभ शुक्ला एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा सहित उनके तमाम समर्थकों के विरुद्ध शिवपुरी तहसीलदार बीएस कुशवाहा की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बादाम सिंह यादव ने बताया कि 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में ही पोहरी विधानसभा क्षेत्र का नामांकन पर्चा दाखिल हुआ जिसमें कोविड.19 की गाइड लाइन के उल्लंघन, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और निर्वाचन की आचार संहिता के नियमों का पालन न करने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला व अन्य पर वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में तहसीलदार शिवपुरी की रिपोर्ट पर से अपराध 15 अक्टूबर को धारा 188, 269 एवं 270 भारतीय दंड संहिता के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
तहसीलदार बीएस कुशवाह ने पुलिस को जो आवेदन सौंपा उसमें शिकायत की गई है कि कांग्रेस प्रत्याशी हरीवल्लभ शुक्ला द्वारा कोविड.19 की गाइडलाइन का पालन नामांकन फ ॉर्म दाखिल करने के दौरान नहीं किया गया। पर्चा दाखिल करते समय वे बिना अनुमति के भीड़ के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पोहरी रिटर्निंग ऑफि सर के कक्ष तक आए, वर्तमान में जिले में निर्वाचन की आचार संहिता लगी हुई है तथा बिना अनुमति के इनके द्वारा ढोल नगाड़े बजाते हुए भीड़ की शक्ल में नियमों की अनदेखी करते हुए निर्वाचन आयोग की तय गाइडलाइन एवं कोविड.19 की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के कारण विधिवत प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही करेंl  
इन पर दर्ज हुआ केस 
 तहसीलदार की शिकायत पर जिन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई उनमें अनिल शर्मा, पूर्व नपाअध्यक्ष जगमोहन सेंगर, पूर्व विधायक गणेश गौतम, सत्यम नायक, भारत रावत, वीरेंद्र खटीक, बंटी शर्मा पोहरी, मलखान यादव, राजू शर्मा सूड, भोलू धाकड़, श्याम रावत सिंह निवास, रामसनेही शर्मा, दीपक पाराशर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, आजाद खान, दीवान सिंह बघेल राम दुलारे यादव बैराड़, दिलीप यादव, बाबू जंडेल सिंह श्योपुर अमित शिवहरे सहित 20 लोग शामिल हैं। इनमें से अधिकांश लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। तहसीलदार के शिकायती आवेदन पर से पुलिस ने 15 अक्टूबर को विभिन्न धाराओं के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!