Press "Enter" to skip to content

हादसा : अचानक आ गया बाइक सवार तो बचाने के फेर में बिगड़ गया बस का संतुलन, 20 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। फोरलेन हाईवे पर रविवार को पडोरा और सेसई गांव के बीच अचानक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाइक से टकराकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 यात्री और दो बाइक सवार घायल हो गए हैं। इनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर है। वहीं दोनो बाइक सवारों को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार यात्री बस भिंड से अहमदाबाद जा रही थी। सेसई और पडोरा के बीच पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने बाइक आ गई। बाइक में टक्कर मार बस पलट गई। हादसे में 15 यात्रियाें को मामूली चोटें आईं हैं। जबकि नीतेश पुत्र स्वर्गीय अशोक साहू निवासी डबरा, धर्मेंद्र पुत्र ज्ञानसिंह जाटव निवासी गोहद और दिनेश पुत्र रामभरोसे शाक्य निवासी भिंड गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं बाइक पर सवार छोटू पुत्र मंशी खान निवासी सेसई, सुरेश पुत्र पूरनसिंह रावत निवासी सेसई भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को ग्वालियर रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!