
किड्स वेली कॉन्वेंट स्कूल की वेन में जैसे ही चिंगारी लगी तो वैन में बैठे स्कूली बच्चे रोने लगे।
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर में स्कूल वैन में चिंगारी भड़क गई, इस वैन में 20 स्कूली बच्चे बैठे हुए थे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक स्कूल वैन एलपीजी गैस टैंक से चल रही थी। बैटरी में सॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
किड्स वेली कॉन्वेंट स्कूल की वेन में जैसे ही चिंगारी लगी तो वैन में बैठे स्कूली बच्चे रोने लगे। उन्हें बिलखता देख पास से गुजर रहे पुलिस आरक्षक दीपक श्रीवास्तव ने बच्चों को बैन से तुरंत बाहर निकाला और आग बुझाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने वैन जब्त कर ली है। हादसा दोपहर में घटित हुआ। हालांकि इस मामले में प्रशासन की भी बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई। स्कूल वैन एलपीजी गैस से चल रही है और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।






Be First to Comment