Press "Enter" to skip to content

20 किलो चांदी, ढाई सौ ग्राम सोना परिवहन करते पकड़ा / Pichore News

पिछोर। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की कार क्रमांक यूपी 93 बीजे 7176 को पिछोर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात 8 बजे गश्ती के दौरान पकड़ लिया। कार में ढाई सौ ग्राम सोना और 20 किलो चांदी मिलने पर पुलिस उक्त गाड़ी को थाने ले आई। मामले में पिछोर टीआई द्वारा छानबीन की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस यह बताने से बचती रही कि गाड़ी से कितना सोना-चांदी मिला है।
इस बात भी खुलासा नहीं किाया है कि यह सोना व चांदी किसका है और युवक किसको देने आ रहे थे। गाड़ी चालक से पूछने पर बोला कि थाने में पुलिस वाला मेरा दोस्त है, उससे मिलने आया हूं। कस्बे में चर्चा चल रही है कि नंबर दो में उक्त सोना-चांदी खपाने के लिए पिछोर में किसी ज्वैलर्स के पास भेजा गया है। बीस किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम सोना होने की बात सामने आ रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!