Press "Enter" to skip to content

परचून की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, 20 हजार नकदी सहित ले गए सामान-karera news

िशवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत फतेहपुर पर परचून की दुकन पर चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान से परचून का सामान सहित नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना श्ुरू कर दी है। 
अरविंद कुशवाह पुत्र जगतसिंह कुशवाह निवासी ग्राम फतेहपुर ने बताया कि वह परचून की दुकान करता है। 7 फरवरी को रोज की ही तरह वह दुकान बंद कर घर चला गया। जब सुबह वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जब दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोर दुकान से परचून का सामान लगभग 15 हजार रुपए का व गल्ले में रखी 20 हजार की नकदी चुराकर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर मामले में शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!