
शिवपुरी। खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम बुकर्रा अरै मुडिया के खेतों में चारो ओर से अज्ञात कारणों के चलते जोरदार आग लग गई और हवा के चलने से आग ने धीरे धीरे आसपास के खेतों केा अपनी चपेट में लिया। खेतों से धुंआ उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आग खेतों से होते हुए गांव की ओर बढ रही थी िजसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद डायल 100 और फारय िबग्रेड मौके पर पहुंची और िकसी तरह से आग पर काबू पाया गया तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग की चपेट में आ जाने से भैसें भी झुलस गई। इनमें से 7 भैसों की मौत हो गई जबकि 13 भैंसें झुलस गई जिनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बुकर्रा और मुडिया पास पास है और दोनों गांवों के चारो ओर खेत हैं। रविवार की दोपहर एक खेत मे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों केा अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में किसानों का भूसा रखा हुआ और देखते ही देखते भूसे ने भी आग पकड ली और आग खेतों के चारों ओर फैलने लगी और आग को देखते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग को बुझाने के इंतजाम किए साथ फायर बिग्रेड के माध्यम से आग पर काबू पालिया गया हें।






Be First to Comment