शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश के किसानों को कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। कलेक्टर श्री तरूण राठी ने बताया कि जिले में भावांतर योजना के तहत किसानों के पंजीयन हेतु 64 केन्द्र स्थापित किए गए है। इन केन्द्रों पर अभीतक 20 हजार 600 से अधिक किसानों द्वारा अपना पंजीयन कराया जा चुका है। योजना के तहत पात्र किसानों का 15 अक्टूबर तक सभी पंजीयन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री राठी ने जिले के किसान भाईयों से आग्रह किया है कि 15 अक्टूबर के पूर्व वे भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत कृषि उपज सोयाबीन, मक्का, तूअर, मूंग, उड़द, मूंगफली, तिल, रामतिल का पंजीयन कराए जाने हेतु किसान भाईयों को ऋण पुस्तिका, आधारकार्ड, बैंक खाता पासबुक एवं समग्र आईडी व मोबाइल नम्बर उस संस्था/सोसायटी के पास लेकर केन्द्र पर जाना होगा। इस योजना के तहत कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग एवं उड़द की विक्रय की अवधि 16 अक्टूबर से 15 दिसम्बर 2017 तक एवं तूअर फसल हेतु 01 फरवरी 2018 से 30 अप्रैल 2018 तक रखी गई है। कृषक भाई अधिक से अधिक संख्या में भावांतर भुगतान योजना में पोर्टल पर पंजीयन कराए।





Be First to Comment