Press "Enter" to skip to content

20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया परियोजना प्रबंधक

project managaer taking bribe 05 10 2017धार। इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने धार में राज्य
ग्रामीण आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक कन्हैया सोनी को 20 हजार की
रिश्वत लेते पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक परियोजना प्रबंधक सोनी ने संकुल
नालछा के समूह प्रेरक, मुकेश मुखिया से देवास ट्रांसफर के लिए रिलीव करने
को लेकर 50 हजार रुपए मांगे थे।
मुकेश ने इसकी शिकायत लोकायुक्त
पुलिस को की, जिसके बाद कन्हैया सोनी को पहली किश्त 20 हजार रुपए लेते हुए
रंगेहाथों पकड़ लिया गया। जैसे ही मुकेश ने उनके हाथ में पैसे दिए और बाहर
आया वैसे ही लोकायुक्त पुलिस अंदर पहुंची, उन्हें देख परियोजना प्रबंधक के
होश उड़ गए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!