Press "Enter" to skip to content

पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ रामकथा का समापन 20 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

बैराड़। नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर गोल पहाडिया पर नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा एवं श्रीरामयज्ञ का समापन गुरूवार को कथा व्यास साध्वी किशोरीदास (लक्ष्मीबाई) महंत रामदास(रामू महाराज)के सानिध्य में विद्वान ब्राम्हणों द्वारा हवन के बाद पूर्णाहुति कराई गयी। तदोपरांत भंडारा सुबह 12 बजे से प्रारम्भ हुआ जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने संत महात्माओं के सान्निध्य में प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पंचमुखी हनुमान मंदिर गोल पहाडिय़ा के महंत रामदास रामू महाराज ने कहा कि यज्ञ से जहाँ पर्यावरण को शुद्धता मिलती है वहीँ भागवत ने हमें सदाचार पर चलने की प्रेरणा दी है।संत का कार्य है कि वह सांसारिक व्यक्तियों को कुसंगति से दूर कर उन्हें सन्मार्ग पर चलने को प्रेरित करें उन्होंने सभी संतों एवं श्रद्धालुओं का यज्ञ में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया इस मौके पर आसपास के वरिष्ठ ग्रामीण नगर निरीक्षक ओपी आर्य,नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला दौलत सिंह रावत,उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, पार्षद राजीव सिंह अनिल गुप्ता अन्नी, रामनिवास शर्मा, लक्ष्मी नारायण लाला जी जगदीश प्रसाद गर्ग भगवती प्रसाद सिंघल पत्रकार पूरन गुप्ता, डॉक्टर तुलाराम,छत्ते राम कुशवाह सहित सभी समाज के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!